छात्रावास में पानी लाइन बिछाने का भेजें प्रस्ताव: एसडीएम

Spread the love

हल्द्वानी। ओखलकांडा के खनस्यू में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को एसडीएम धारी की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्रय समिति का गठन किया गया। विद्यालय में जलापूर्ति की समस्या पर एसडीएम ने जमरानी खंड को समस्या हल करने के निर्देश दिए। विद्यालय के भवन निर्माण में पानी के लीकेज संबंधित समस्या को हल करने के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडीएम ने छात्रावास में पाइप लाइन बिछाने के लिए आगणन तैयार कर भेजने को कहा। विद्यालय में जगह की कमी देखते हुए दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान बीईओ सुलोहिता नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *