सेबी का बड़ा फैसला: भेदिया कारोबार की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का इनाम

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजार में बढ़ती भेदिया कारोबार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इसका खुलासा करने वालों को बड़े इनाम की घोषणा की है। बाजार नियामक ने मंगलवार को कहा कि भेदिया कारोबार की जानकारी देने वाले को अब 10 करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा।
सेबी ने बोर्ड बैठक में फैसले के बाद बताया कि बाजार नियमों के विरुद्घ काम करने वाले भेदिया कारोबारियों पर रोक लगाने और छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए इनाम की राशि 10 गुना बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इसके भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा, जिसके लिए बोर्ड के नियमों में बदलाव करेंगे।
नए नियमों के तहत, अगर जानकारी देने वाले की इनाम की राशि 1 करोड़ या इससे कम है, तो अंतिम फैसला आने के बाद सेबी की ओर से इसका भुगतान किया जाएगा। हालांकि, यह राशि 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होने पर अंतिम फैसले के तत्काल बाद 1 करोड़ का भुगतान हो जाएगा और शेष राशि बोर्ड की ओर से पैसे जारी होने के बाद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *