सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव स्थगित करने का निर्णय लिया

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट के खालगढ़ा में हर साल होने वाले क्षेत्रीय दीप महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति ने कोरोना माहामारी को देखते हुए इस बार महोत्सव को स्थगित करने का निर्णय लिया। सोमवार को माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और मोहित पांडेय के संचालन में आयोजित बैठक में सीमा दीप महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की। महोत्सव समिति ने कोरोना माहामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते और शासन की गाइड लाइन के अनुसार इस पर चर्चा करने के बाद महोत्सव को स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव समिति अक्टूबर और नवम्बर में सामाजिक कार्य करेगी। इस मौके पर चांद बोहरा, मोहित पाठक, मदन कलोनी,कुंवर प्रथोली,आनंद ओली, शिवराज अधिकारी, राजीव सक्टा, हुकम सिंह, सरिता अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *