देश-विदेश

सीमा विवाद में मध्यस्थता पर ट्रंप के ऑफर को भारत की ना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विदेश मंत्रालय ने कहा, चीन से हो रही है बातचीत
नई दिल्ली, एजेन्सी। भारत ने संकेतों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आई मध्यस्थता की पेशकश को ठुकरा दिया। विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के मद्देनजर ट्रंप के ऑफर पर कहा कि चीन के साथ बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम इसके शांतिपूर्वक समाधान के लिए चीन के संपर्क में हैं।’ श्रीवास्तव वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उनसे भारत-चीन के बीच मध्यस्थता के ट्रंप के ऑफर पर कई सवाल किए गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा था कि वो भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने को तैयार हैं और ऐसा करने में सक्षम भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘हमने भारत और चीन, दोनों को सूचित कर दिया है कि अमेरिका उनके बढ़ते सीमा विवाद में मध्यस्थता करने को तैयार, इच्छुक और सक्षम है।’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर मैनेजमेंट का बड़ी जिम्मेदारी के साथ सम्मान किया है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सैनिक मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन के साथ हुए द्विपक्षीय समझौतों के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का कठोरता से पालन कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!