राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कीर्तिनगर के छात्रों का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। डायट टिहरी में हुई नवाचारी प्रतियोगिताओं में कीर्तिनगर विकासखंड के तीन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कंडोली के छात्र प्रियांशु तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाना के छात्र अनूप पंवार का चयन मैथ्स विज़ार्ड व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांकरौं की छात्रा गरिमा का चयन इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस के लिए हुआ है। प्रियांशु ने जनपद स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अनूप पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गरिमा ने इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस में जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में गणित प्रदर्शनी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीधार उलाना के छात्र सक्षम जोशी एवं राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल के प्रांजल मेवाड़ ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की प्रतियोगिता केवल जनपद स्तर तक होनी थी। जबकि प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं प्रदेश स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी। चयनित तीनों छात्र प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी एवं ब्लॉक समन्वयक रमेश रौथाण ने तीनों छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों उत्तम सिंह राणा, सुरेश डोभाल और प्रीति कठैत को बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *