महिलाओं को दी आत्मरक्षा की जानकारी

Spread the love

चम्पावत। सर्वोत्थान सेवा संघ ने आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया। रविवार को गोरलचौड़ के वन पंचायत भवन में लगाए गए शिविर में महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा करने की जानकारी दी गई। संस्था के विजय नरियाल ने बताया कि सर्वोत्थान सेवा संघ की टीम हमदर्द की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को एक माह तक आत्मरक्षा करने के टिप्स दिए जाएंगे। ताइक्वांडो के कोच सूरज देव, सहायक कोच नवीन शर्मा और जिला कराटे फेडरेशन के सचिव दीपक अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *