उत्तराखंड

पूर्व पीएम स्व़राजीव गांधी की जयंती पर हुई गोष्ठी आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व़राजीव गांधी की जयंती पर जनपद में कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि जिस तरह आज देश संचार क्रांति में तेजी से आगे बढ़ गया है उसके पीटे राजीव गांधी की ही सोच थी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत डोभाल ने कहा कि आज से कई वर्षों पहले राजीव ने भारत के विकास का सपना देख लिया था, इसलिए उन्होंने जो कार्य किए हैं उसी की बदौलत देश को बेहतर लाभ मिला है। उन्होंने अपने नगर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मुबारक हुसैन, जिला सचिव अरुण गैरोला, जिला महामंत्री दीपक भंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह, किशन लाल आदि लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!