विश्व श्रवण दिवस के मौके हुई गोष्ठी आयोजित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व श्रवण दिवस के मौके पर जिले के अनेक स्थानों पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कानों के बहरेपन व सुनने की हानि को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड विमल गुसांई ने बताया कि जीवन के लिए सुनना, ध्यान से सुनना थीम के साथ विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें माधवाश्रम चिकित्सालय तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में कान की सुरक्षा व बहरेपन की समस्या के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में ईएनटी सर्जन ड रोशनी ने कहा कि किसी का कान बहता है तो कान में पानी और किसी प्रकार का तरल पदार्थ न डालें। कान के मवाद में बदबू होना या खून आना गंभीर रोग के लक्षण हो सकते हैं। इससे बहरापन हो सकता है। कहा कि यदि कान में कुछ रिसाव हो या कम सुनाई दे तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय में जाकर अपनी जांच कराएं। इस मौके अडियोमेट्रिस्ट राखी भारद्वाज, कंसल्टेंट दीपक नौटियाल, द्गिपाल कंडारी, नागेश्वर बगवाड़ी आदि मौजूद थे। वहीं चंद्रनगर, कंडारा, सतेराखाल, खलियान, सुमाड़ी, उच्चाढुंगी, नगरासू, बडेथ, पठालीधार, चौौंरा समेत कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में भी गोष्ठी के माध्यम से बहरेपन के लक्षण दिखाई देने पर नजरअंदाज न करने की हिदायत दी गई। बताया कि नहाते वक्त कान में पानी न जाए, मोबाइल फोन का संतुलित उपयोग करने, तेज ध्वनि में संगीत सुनने की आदत से बचने व ध्वनि प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचने की सावधानी बरतने की अपील की गई। इस अवसर पर कानों की सुरक्षा को लेकर पंपलेट वितरित भी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *