थराली विस क्षेत्र का मांग पत्र सीएम को भेजा

Spread the love

चमोली। थराली क्षेत्र के जनप्रतिनिधों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया है। इसमें समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप राम ने ज्ञापन में कहा कि थराली से लोहाजंग वाण सड़क का चौड़ीकरण और हटमिक्सिंग का कार्य प्रारंभ करने, मोटरमार्ग का नाम नंदा देवी राजजात मार्ग करने, महाविद्यालय घाट, नारायणबगड़, देवाल में भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीति कर विषय के अनुसार पदों का सृजन करने, थराली में आईटीआई खेलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, ईसीजी एव अन्य चिकित्सीय उपकरण एवं मेडिकल स्टाप के रिक्त पदों को भरने की आदि की पूर्व में दो मुख्यमंत्री में घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही तोरती रामपुर मोटर पुल, बलाण गांव के लिए मोटर मार्ग, नखोली-चिड़गा तल्ला मोटर मार्ग, गढ़कोट मोटर मार्ग का निर्माण, बीणा गांव मोटर मार्ग, सिलकोटी नारायबगड़ मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीति एवं निर्माण शुरू करने, नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू करने, देवाल के ऐराठा दिदीना हरनी गांवों को मोटर सड़क से जोड़ने, देवाल घाट नारायबगड़ टैक्सी स्टेड की सुविधा की मांग भी लंबे समय से की जा हरी है। इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *