पीएनबी के सर्वर में सेंध, ग्राहकों की जानकारी हुई सार्वजनिक

Spread the love

-साइबर सिक्योरिटी कंपनी साइबरएक्स-9 ने किया है दावा
-बैंक ने मानी गड़बड़ी, लेकिन ग्राहकों की जानकारी सार्वजनिक होने से किया इन्कार
नई दिल्ली, पीटीआइ। पंजाब नेशनल बैंक के सर्वर में कथित तौर पर सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीनों तक ‘उजागर’ होती रही। यह दावा साइबर सिक्योरिटी कंपनी साइबरएक्स-9 ने किया है। कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में सुरक्षा खामी से यह साइबर हमला प्रशासनिक नियंत्रण के साथ उसकी संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग प्रणाली तक हुआ है।
पीएनबी ने तकनीकी गड़बड़ी मानी
बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि तो की है, लेकिन सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक होने की बात से इन्कार किया है। बैंक ने कहा, ‘इसके चलते ग्राहकों के डाटा/एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा और सर्वर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।’

18 करोड़ से अधिक ग्राहकों की जानकारी लीक
वहीं साइबरएक्स-9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने बताया, ‘पंजाब नेशनल बैंक पिछले सात महीनों से अपने 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से समझौता करता रहा।’ हिमांशु पाठक ने कहा, पीएनबी तब जागा और उसने इस गड़बड़ी को तब ठीक किया जब कंपनी ने इसका पता लगाया और साइबर सुरक्षा पर नजर रखने वाली संस्थाएं सीईआरटी-इन और नेशनल क्रिटिकल इन्फारमेशन इंफ्रास्टक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (एनसीआइआइपीसी) के माध्यम से बैंक को सूचित किया गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *