वरिष्ठ नागरिक संगठन ने मनाया माता मंगला का जन्मदिन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से हंस कल्चरल सेंटर की संस्थापक माता मंगला का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से हवन यज्ञ कर माता मंगला की लंबी उम्र की कामना की गई। वक्ताओं ने माता मंगला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके द्वारा सेंटर के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का समाज का हर वर्गलाभ उठा रहा है। इस अवसर पर संगठन की ओर से नि:शुल्क फिजियोथैरेपी कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष पीएल खंतवाल, रिपुदमन बिष्ट, विनोद नेगी, महेंद्र अग्रवाल, विजय लखेड़ा, आरपी सिंह, जयवीर सिंह और दिनेश चंद्र सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *