कोटद्वार-पौड़ी

वन व वन्य जीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आधार शिला संस्था की ओर से प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को वन व वन्य जीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आधार शिला संस्था की ओर से जनता इंटर कालेज कालागढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. नंद किशोर ढौंडियाल ने विद्यार्थियों को वन व वन्य सुरक्षा की जानकारी दी। कहा कि धरती पर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। वन व वन्य जीव संरक्षण की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। हमारे धर्म शास्त्रों में पशु, पक्षियों व जलीय जीवों को देवी-देवताओं के साथ जोड़ा गया है। सहायक वन संरक्षण शालिनी जोशी ने वन संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम व शाहनाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नरेश चंद्र घिल्डियाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!