वरिष्ठ आईएफएस डॉ. साकेत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : वरिष्ठ आईएफएस डॉ. साकेत बड़ोला अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी कर उत्तराखंड कैडर में लौट आए हैं। डॉ. साकेत करीब साढ़े चार साल वन्यजीव अपराध रोकने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था टै्रफिक इंडिया के हेड रहे। वर्ष 2008 बैच के वन अधिकारी डॉ. साकेत जाने माने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी हैं। कर्मठ और ईमानदार छवि के अधिकारी होने के कारण उनको ट्रैफिक इंडिया के हैड की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। वे प्रतिनियुक्ति से पूर्व डीएफओ मसूरी व डीएफओ बड़कोट रहे। कार्बेट पार्क में रहते हुए उनके कार्यों की काफी तारीफ हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *