दो वारंटियों को जेल भेजा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थाना थलीसैण पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वारंटी आरोपियों पर आबकारी विभाग में सेवारत एक अधिकारी के साथ मारपीट करने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
थानाध्यक्ष थलीसैण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि एक आबकारी अधिकारी के साथ मारपीट, सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर नाऊ गांव के बालम सिंह व जोगिंदर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने जारी किया था। लेकिन दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। थाने की पुलिस टीम ने आरोपी बालम सिंह व जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *