गोवंश की सेवा करना पुण्य का कार्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्थान में गोवंश को हरा चारा, गुड़ चोकर आदि खिलाया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि गौवंश की सेवा के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। गौवंश की सेवा करना पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए।
गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में गोसेवा बहुत बढ़ी समाज सेवा है, गोवंश को चारा खिलाना पुण्य का कार्य है। कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में दान-पुण्य करना चाहिए। इसके साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भोजन कराना भी पुण्य का कार्य है। गोपाल गौलोक धाम के जसपाल सिंह रावत ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोवंश को हरा चारा, गुड़, चोकर आदि खिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, उपसचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कमल गुप्ता, डॉ. केएस नेगी, भुवनेश कुंज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *