शंकरपुर ने 6 विकेट से जीता उदघाटन मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्व. मुकुंद सिंह रावत एवं स्व. अजीत सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दुर्गा मंदिर स्टेडियम जड़ाऊखांद संगलिया में हुआ। उद्घाटन मैच में शंकरपुर ने मजेड़ा की टीम को 6 विकेट से हराया। मुख्य अतिथि कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, पूर्व प्रधान भगत सिंह रावत, कमला देवी व ग्राम प्रधान संगलिया वल्ला महीपाल सिंह रावत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह रावत, जितेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, पद्मेंद्रसिंह, महीपाल पटवार, संजय सिंह, संजय बिष्ट, बचे सिंह, विनोद नेगी, विनोद पटवाल, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण, आयोजन समिति से जुड़े लोग व दर्शक मौजूद रहे। टूर्नामेंट में बीस से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *