नशे के खिलाफ दौड़ेगा शांतिपुरी, क्रस कंट्री रेस आज

Spread the love

रुद्रपुर। ग्रीन शांतिपुरी ग्रुप द्वारा नशे के खिलाफ क्रस कंट्री रेस का आयोजन रविवार सुबह 7रू30 बजे से शुरू होगी। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के हिसाब से 5 और 10 किलोमीटर की रेस होगी। प्रतिभागियों एवं विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। शनिवार को प्रतियोगिता के आयोजक यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने सार्वजनिक खेल मैदान शांतिपुरी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और क्रस कंट्री रेस में पंजीत प्रतिभागियों को ग्रुप की ओर से टीशर्ट वितरित कीं। त्रिपाठी ने बताया कि 12 से 18 वर्ष, 19 से 30 वर्ष, 31 से 40 वर्ष, 41 से 50 वर्ष, 51 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक के पुरुष एवं महिलाओं के 5 किमी़ व 10 किमी़क की प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण किए गए हैं। अभी तक कुल 350 से पंजीकरण हो चुके हैं। बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर ग्रुप की ओर से भोजन, ट्रफी एवं सांस्तिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिला खेल समन्वयक लक्षमण सिंह टाकुली, पीटीआई चिदंबर जोशी, मंजू पाठक, नेहा कोरंगा, कविता तिवारी, नारायण सिंह बिष्ट, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, नवीन टाकुली, कमलेश जोशी, इन्दर मेहता, मुन्ना त्रिपाठी, तारा सिंह, जगदीश कांडपाल, सुभाष जोशी, दीपा जोशी, विजेन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *