शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थानों में मादक पदार्थों का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचा रहे तीन लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस से मिली सूचना पर सोमेश्वर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान संजय आर्या पुत्र चंदन राम, सुरेश कुमार पुत्र भुवन राम और दिनेश कुमार पुत्र भुवन राम सभी निवासी ग्राम नाकोट सोमेश्वर को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *