जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से सौ वर्ष की अवस्था वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के क्रम में शिब्बूनगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट का सम्मान किया गया।
संगठन के सदस्य अध्यक्ष पी एल खंतवाल के नेतृत्व में राजेंद्र सिंह बिष्ट के निवास पर पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने संगठन की परंपरा का स्वागत करते हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रिपुदमन सिंह, जयवीर सिंह, जे पी ध्यानी, विनोद नेगी, महेंद्र अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया और प्रदीप अग्रवाल आदि थे।