कोटद्वार-पौड़ी

संगठन ने 32 वीर नारियों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: असर राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से क्षेत्र की 32 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कोटद्वार स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के महासचिव वीटी नायर ने किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने असम राइपल्स को दोहरी कंमाड से मुक्त करने पर जोर दिया। कहा कि असम राइफल्स को भी रक्षा मंत्रालय के अधीन कर देना चाहिए। जिससे असम राफल्स में कार्यरत सैनिकों को भी पेंशन भत्तों का लाभ मिल सके। संगठन के महासचिव वीटी नायर ने कहा कि असम राइपल्स की तमाम विसंगतियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी असम राइफल्स को दोहरी कमांड से मुक्त करने की मांग की है। कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 2024 के लोक सभा के चुनाव में अपनी ताकत का एहसास करवाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर नारायण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह बाजवा, उम्मेद सिंह मेहता, बद्री सिंह, मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!