जिलास्तरीय खेल महाकुंभ शुरू, दौड़ में शिवेंद्र, कमल, अभिलाष ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलास्तरीय खेल महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हो गया। खेल महाकुंभ के तहत दौड़, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 15 ब्लाकों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
कंडोलिया मैदान में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने खेल महाकुंभ का उदघाटन करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा शरीर के साथ ही पूरे परिवार का विनाश करता है। खेलमहाकुंभ के तहत अंडर-21 बालक वर्ग के 800 मी. दौड़ में दुगड्डा के शिवेंद्र ने पहला, जयहरीखाल के अंकित ने दूसरा व पाबौ के विवेक ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में पौड़ी के कमल पहले, रिखणीखाल के देवांशु दूसरे व द्वारीखाल के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में पाबौ के अभिलाष ने पहला, द्वारीखाल के कृष्णा रावत ने दूसरा व पौड़ी के राकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कुशलानंद गैरोला, केशर सिंह असवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *