कोटद्वार-पौड़ी

शशि चंद्र रतूड़ी और गिरीश पैन्यूली को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी की पौड़ी जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई। इससे पूर्व पार्टी ने जिलाध्यक्ष की ताजपोशी बीती 6 नवंबर को कर दी थी। जिला कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारियों का कद भी बढ़ा है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं का भी कार्यकारिणी को लेकर इंतजार खत्म हो गया। इस कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी बनाएं गए है। जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूर्णिमा नेगी, जितेंद्र रावत, मैत्री प्रकाश, नरेंद्र डंडरियाल, कमल किशोर, लखपत भंडारी को जिला उपाध्यक्ष, शशि चंद्र रतूड़ी और गिरीश पैन्यूली को जिला महामंत्री, राजपाल, कौशल्या भट्ट, राकेश रुडोला, अजेंद्र रावत, नरेंद्र रावत और महिपाल नेगी को जिला मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय रावत को दी गई है। जबकि राजेंद्र सिंह रावत जिला कार्यालय मंत्री बनाएं गए है। गणेश भट्ट को जिला मीडिया प्रभारी का जिम्मा दुबारा दिया गया है। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया है कि कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं से लेकर महिलाओं को शामिल किया गया है। संगठन एकजुट होकर काम करेगा। कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारियों को दुबारा जगह मिली है। हालांकि इस बार उनके पदों में बदलाव भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!