जयपुर में श्रद्घा जैसा हत्याकांड, ताई की हत्या कर मार्बल कटर से शव के किए कई टुकड़ेय अलग-अलग जगहों पर देंका

Spread the love

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को दिल्ली के श्रद्घा वालकर जैसा हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई।पुलिस ने बताया कि अनुज शर्मा उर्फ अचित्य गोविंद दास (33) नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी ताई की हत्या कर शरीर को टुकड़ों में काट दिया और फिर उन्हें दिल्ली राजमार्ग के पास अलग-अलग जगहों पर देंक दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी ताई गायब हो गई हैं और फिर अन्य रिश्तेदारों के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी ।
हालांकि, पुलिस को अनुज पर शक हुआ और उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने खुलासा किया कि उसने 11 दिसंबर को अपनी ताई को हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया कि अनुज को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अनुज पिछले सात-आठ वर्षों से श्हरे ष्णश् आंदोलन से जुड़ा हुआ था। हालांकि, जयपुर में संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा अपनी मां की मौत के बाद पिछले एक साल से सक्रिय नहीं था।
अनुज ने 11 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी ताई सरोज शर्मा (65) सुबह मंदिर गई थी और तभी से लापता हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि उसके बयान भ्रामक थे, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। सीसीटीवी फुटेज में वह सूटकेस लेकर अपने घर से निकलते हुए नजर आया।
पुलिस ने ताया कि एक रिश्तेदार ने अनुज को घर की रसोई के पास खून के धब्बे साफ करते हुए देखा था। इसके बाद, अनुज को 13 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान, उसने अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने कहा कि सरोज शर्मा, अनुज शर्मा के पिता के बड़े भाई की पत्नी थी और 1995 में अपने पति की मौत के बाद से उसके साथ रह रही थी। अनुज शर्मा की मां का पिछले साल निधन हो गया था।
पुलिस ने कहा कि 11 दिसंबर को अनुज शर्मा के पिता इंदौर गए थे और आरोपी और पीड़िता घर में अकेले थे।अनुज दिल्ली जाना चाहता था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे गरमागरम बहस हुई और उसने हथौड़े से ताई पर वार कर दिया। घटना किचन में हुई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी शव को घसीटते हुए बाथरूम में ले गया और मार्बल कटर से उसके आठ-दस टुकड़े कर दिए। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) पेरिस देशमुख ने बताया कि आरोपी ने शरीर के अंगों को एक सूटकेस में ले लिया और दिल्ली राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर देंक दिया। शरीर के अधिकांश हिस्से बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना 27 वर्षीय श्रद्घा वालकर की कथित तौर पर दिल्ली में उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा की गई हत्या के समान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *