कोटद्वार-पौड़ी

श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा गोविंदनगर की ओर से बुधवार को श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर शहर में नगर कीर्तन भी निकाला गया। इसमें शामिल पंज प्यारे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन का नेतृत्व पांच प्यारों ने किया व फूलों से सजी महाराज की पालकी के आगे गुरु के पंज प्यारे चल रहे थे। इनके पीछे संगत श्री गुरु जी के नाम का गुणगान कर रही थी।


गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे को फूलों व लाईटों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। अमृतसर साहिब से आए ज्ञानी चरनजीत सिंह ने शब्द-कीर्तन किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु के सिद्धांतों को जीवन में उतारने और उनके बताए रास्ते पर चलने की जरुरत है। वहीं, ज्ञानी लखविंदर सिंह ने भी शब्द-कीर्तन कर सभी को गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर लगाया गया। लंगर में सभी समुदाय के व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब दो बजे के बाद शहर में गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिख समाज की महिलाएं व पुरुष सेवा कार्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान महिलाओं ने सत्संग भी किया। यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी व पंज प्यारे भी शामिल रहे। नगर कीर्तन स्टेशन रोड, झंडाचौक, तहसील तिराहा, पटेल मार्ग व लालबत्ती चौक होते हुए गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, अश्विनी भाटिया, महेश भाटिया, सरदार महिंदर सिंह, हरजीत सिंह, राजू छाबड़ा, रमेश भाटिया, अनिल कुमार, गोल्डी भाटिया, पंकज भाटिया, राकेश आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!