श्री राम जन्मभूमि सग्रह निधि अभियान के तहत राम रथ रैली निकाली

नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों ने श्री राम जन्मभूमि सग्रह निधि अभियान के तहत चम्बा से नागणी तक राम रथ रैली निकाली। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
ब्लाक मुख्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में राम रथ रैली निकाली गयी। रैली मंसूरी रोड से प्रारंभ हुए और कालेज रोड होते हुए नागणी, साबली होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर चंबा में समापन हुआ। हरिद्वार से श्री राम जन्मभूमि अभियान से जुड़े प्रचार सामग्री और रसीदें आदि को लेकर चम्बा पहुंचे अभियान के प्रान्त सह अभियान प्रमुख पवन ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। राम मंदिर निर्माण में जनभागीदारी जरूरी है। इसलिए पूरे देश मे श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के साथ मिलकर संग्रह निधि अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिसमे प्रत्येक परिवार से 10, 100 व 1000 रुपये तक कि रसीद काटी जायेगी। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, जिला संयोजक बजरंगदल, विनय तिवाड़ी, दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर, विधायक टिहरी डा धन सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद बेलवाल , धर्म रावत, डॉ प्रमोद उनियाल, शिवानी बिष्ट ,जिला प्रचारक नीरज, विभाग शारीरिक प्रमुख मोहन कुमाई , इंद्रपाल सिंह परमार, अनिता कोठारी, दर्मियान सिंह नेगी, चंद्रशेखर तिवारी, सचिन सजवान, सचिन रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *