प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकाररू संजीव चौधरी –

Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए कांग्रेस नेताओं के गांवों में प्रवास अभियान के तहत कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने रानीपुर विधान सभा के आंनेक्की गाँव में रात बिताई व ग्रामीण जनता की समस्या सुनी व कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया। इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि रानीपुर में कांग्रेस का विधायक व उत्तराखंड मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान, गरीब व मजदूर की आवाज बन कर उनके दु:ख दर्द दूर करेगी। चौधरी ने कहा कि राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट रिपोर्ट घोटाले से देवभूमि की छवि पुरी दुनिया के सामने खराब हुई है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के शहीदो के सपनो को पुरा करेगी। राज्य मे सिडकुल पिटकुल होने के बावजूद राज्य के युवा रोजगार के अभाव मे पलायन कर रहे है। भय व भ्रष्टाचार का माहोल है। महिलाओ के प्रति होने वाले अपराध बढ़ रहे है। सरकारी कर्मचारी आंदोलन कर रहे है। पुरा प्रदेश अस्त त्रस्त है और भाजपा मंत्री नेता सत्ता के नशे मे चुर हैं। चौधरी ने कहा कि सरकार अब तक के अपने कार्यकाल मे हुए विकास कार्य पर श्वेत पत्र जारी करे और बताए कि घोषणाओ के अलावा कितना विकास कार्य किया है। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए चौधरी ने कहा कि रानीपुर की जनता कांग्रेस की और आशा भरी नजर से देख रही है और हम सब मिलकर कांग्रेस का विधायक देंगे। रात्रि प्रवास मे मुख्य रूप से विपिन राणा, वाई के गुप्ता, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीटु कुमार, रोहित कुमार, सन्दीप पाल, राहुल पाल, विमल व आकाश आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *