तीन दिसंबर से होगा श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान

Spread the love

मंदिर समिति ने तैयारियों को लेकर किया समितियों का गठन
जीत सिंह पटवाल को बनाया गया मेला समिति का अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री सिद्धबली महोत्सव के लिए मंदिर समिति ने समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री सिद्धबली बाबा मंदिर का वार्षिक अनुष्ठान तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जीर्त ंसह पटवाल को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को नजीबाबाद रोड़ स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष कुंजबिहारी देवरानी ने कहा कि तीन दिसंबर से सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। जिसके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के सफल संचालन के लिए अनिल कंसल को मेला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मेला समिति अध्यक्ष जीर्त ंसह पटवाल, महामंत्री विवेक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद डबराल को चुना गया है। इसके अलावा वित्त समिति शोभा यात्रा समिति, व्यवस्था समिति, यज्ञ समिति, मंच संचालन समिति, प्रचार समिति, प्रशासनिक समंवय समितियों का भी गठन कर अध्यक्ष मनोनीत कर दिए गए हैं। सदस्यों ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए अनुष्ठान में कोविड़ नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। इस मौके पर सिद्धबली मंदिर के महंत व लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, शिवप्रसाद पोखरियाल, हरीश घिल्डियाल,ऋषभ रावत, संदीप चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, राजीव गोयल, चंद्र मोहन रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *