कोटद्वार-पौड़ी

श्रीनगर पालिका खरीदेगी जेसीबी मशीन व यूलिलिटी वाहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नगर पालिका परिषद श्रीनगर बोर्ड की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यों को लेकर 26 प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के लिए एक जेसीबी मशीन और एक यूटिलिटी वाहन खरीदेगी। पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभासदों ने इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया। पालिका के किसी भी संविदा कर्मचारी का निधन हो जाने पर उसके परिजन को एक लाख रुपए की सहायता नगर पालिका देगी।
श्रीनगर नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कार्ययोजना स्थानीय पुलिस अधिकारियों के समन्वय से संचालित की जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी ठेकेदारों और मजदूरों का नगर पालिका में पंजीयन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के लिए नगर पालिका बोर्ड ने एक जेसीबी मशीन के साथ ही एक यूटिलिटी वाहन खरीदने को भी स्वीकृति दे दी। अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि स्लाटर हाउस का पूर्ण रूप से पुनर्निर्माण कर उसे अपग्रेड कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी एनओसी ले ली गयी है। स्लाटर हाउस को लेकर नया ठेका देने के प्रस्ताव को भी पालिका बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। संजय फौजी, राकेश सेमवाल, अनूप बहुगुणा, विभोर बहुगुणा, अनीता देवी, सूरज, कु. विनोद मैठाणी, हरि सिंह मियां, हिमांशु बहुगुणा, पूजा गौतम, विनीत पोस्ती, कविता रावत सभासद बोर्ड बैठक में शामिल थे। ईओ राजेश नैथानी ने पालिका बोर्ड बैठक का संचालन किया।नगर पालिका परिषद श्रीनगर बोर्ड की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यों को लेकर 26 प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के लिए एक जेसीबी मशीन और एक यूटिलिटी वाहन खरीदेगी। पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभासदों ने इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया। पालिका के किसी भी संविदा कर्मचारी का निधन हो जाने पर उसके परिजन को एक लाख रुपए की सहायता नगर पालिका देगी।
श्रीनगर नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कार्ययोजना स्थानीय पुलिस अधिकारियों के समन्वय से संचालित की जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी ठेकेदारों और मजदूरों का नगर पालिका में पंजीयन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के लिए नगर पालिका बोर्ड ने एक जेसीबी मशीन के साथ ही एक यूटिलिटी वाहन खरीदने को भी स्वीकृति दे दी। अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि स्लाटर हाउस का पूर्ण रूप से पुनर्निर्माण कर उसे अपग्रेड कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी एनओसी ले ली गयी है। स्लाटर हाउस को लेकर नया ठेका देने के प्रस्ताव को भी पालिका बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। संजय फौजी, राकेश सेमवाल, अनूप बहुगुणा, विभोर बहुगुणा, अनीता देवी, सूरज, कु. विनोद मैठाणी, हरि सिंह मियां, हिमांशु बहुगुणा, पूजा गौतम, विनीत पोस्ती, कविता रावत सभासद बोर्ड बैठक में शामिल थे। ईओ राजेश नैथानी ने पालिका बोर्ड बैठक का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!