सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनें शुभम बैंठियाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल क्षेत्र में जन्मे शुभम बौंठियाल सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी सफलता पर उनके माता-पिता व रिश्तेदारों ने खुशी व्यक्त की है।
वर्तमान में शुभम का परिवार संस्कृितलोक कॉलोनी देहरादून में रहता है। शुभम के दादा भी एक पूर्व सैनिक थे, जिन्होंने चीन की लड़ाई में भाग लिया था। उस लड़ाई में लगी गोलियों के कारण उनको काफी संघर्षमय जीवन गुजारना पड़ा था। शुभम के पिता सुनील कुमार बौंठियाल भी सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शुभम ने अपने दादा व पिता को देखकर ही सेना में भर्ती होने के लिए संघर्ष किया। आज वह अपने संकल्प को पूरा करते हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे हैं। बैंगलोर में उनकी पासिंग आउट परेड में उनके पिता सुनील कुमार व माता कुशुम ने उनके कांधे पर सितारे का बैच लगाया। शुभम के मामा कैलाश देवरानी भी कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बहिन दीक्षा देवरानी कैप्टन व भाई देवेश अविरल देवरानी लेफ्टिनेंट कमांडर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *