Uncategorized

सिंचाई नहर ठीक नहीं होने पर पोलिंग के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। गैनाड़-पोलिंग सिंचाई नहर बंद होने से किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। अब पोलिंग के ग्रामीणों ने नहर ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पोलिंग की प्रधान पुष्पा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव के लिए बनी गैनाड़- पोलिंग सिंचाई नहर तीन साल से बंद हैं। इस कारण लोगों के खेत सूख गए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या जस की तस है। इधर कोरोना के कारण कई लोग अपने गांव लौट आए हैं। इसमें से कई लोग सब्जी उत्पादन का काम कर रहे हैं, लेकिन सिंचाई का पानी नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सावित्री देवी, गंगा देवी, ललिता देवी, परुली देवी, पुष्पा, देबुली देवी, शोभा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!