कोटद्वार के सिद्धार्थ रावत को मिला स्वर्ण पदक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने दीक्षांत समारोह को अलंकृत एवं सुशोभित किया, विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
भारत सरकार के पूर्व मंत्री उच्च शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं वर्तमान सांसद लोकसभा बागपत उत्तर प्रदेश सत्यपाल सिंह ने शारीरिक शिक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित करने पर सिद्धार्थ रावत को स्वर्ण पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया है। घमंडपुर वार्ड नंबर 29 के निवासी सिद्धार्थ के पिता वीरेंद्र रावत लैंसडौन में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं माता श्रीमती नंदा रावत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था की संचालिका डॉ. देवेशरी बिष्ट जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी, सचिव गिरिराज सिंह रावत अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल चंद्रपाल पटवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत ने सिद्धार्थ रावत को स्वर्ण पदक मिलने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *