सिद्धबली एक्सप्रेस की समय सारणी में संशोधन करने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल ने 3 मार्च 2021 को दिल्ली से कोटद्वार के लिए चलने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस की समय सारणी में संशोधन करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
भाजपा भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला के माध्यम से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि जनहित में सिद्धबली एक्सप्रेस की समय सारणी में संशोधन किया जाना आवश्यक है। एक्सप्रेस का समय जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया जाय। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास को प्रगति देने, हिमालय को सिरमौर बनाने के प्रयास के लिए प्रत्येक युवाओं एवं क्षेत्र जनता के लिए सांसद बलूनी प्रेरणा स्रोत है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम खंतवाल, उपाध्यक्ष सिमरन बिष्ट, बूथ संयोजक प्रेम सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष अमर सिंह, विजय पाल सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *