धारचूला के जुम्मा में बादल फटने की घटना पर सीएम धामी की नजर

Spread the love

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित जुम्मा गांव में बादल फटने की घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जुम्मा मेंभारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार और अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद जिलाधिकारी आशीष चौहान से फोन पर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए। प्रभावितों को रहने के साथ ही खाद्य सामग्री, दवाइयों और बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर को येभी निर्देश दिए की प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए युद्घस्तर पर कार्य किया जाए। लोक निर्माण विभाग की टीम से जल्द रास्ते का मलवा हटाया जाय। एनएच के जोभी रूट बाधित हो रहे हैं, उनको जल्द खुलवाने के लिए जेसीबी और अन्य करण की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *