कांग्रेस नेताओं का मौन सत्याग्रह दिखावारू बंशीधर भगत

Spread the love

 

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कांग्रेस के मौन सत्याग्रह को दिखावा बताया है। उन्होंने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने विकास की तुलना में देश का विकास किया होता तो पार्टी को आज इस तरह जिला मुख्यालयों में मौन सत्याग्रह नहीं करना पड़ता। मीडिया को जारी बयान में विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कुछ खास लेना देना नहीं है। यदि होता तो जनता की समस्याओं के लिए यूं मौन न रहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उनके नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने का दर्द अधिक सता रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ता कुछ नहीं बोलने का सत्याग्रह कर रहे हैं। भगत ने कहा पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महंगाई 10 फीसदी के पार हो गई थी। 2009 में तो एक समय खुदरा महंगाई 12 फीसदी से ऊपर चली गई थी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश मानसून के कारण आपूर्ति बाधित होने से टमाटर की आवक उत्पादक राज्यों से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते कीमतें उछाल ले रही हैं। केंद्र सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ को दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने के निर्देश दिए हैं। जिन्हें उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ बेचने के निर्देश भी दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *