रजत जयंती समारोह 6 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट का रजत जयंती समारोह 6 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए ट्रस्ट सचिव सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रोफेसर नन्दकिशोर ढौंडियाल लिखित पुस्तक दानवीर विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा, व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विमोचन किया जायेगा। साथ ही डॉ. नन्दकिशोर ढ़ौंडियाल, वरिष्ठ साहित्यकार चक्रधर शर्मा व अनुसूया प्रसाद डंगवाल को विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *