सृष्टि के प्रारंभ से ही ऋषियों ने दिया वेद का ज्ञान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज कोटद्वार में पांच दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सदस्यों ने वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा कि सृष्टि के प्रारंभ से ही ईश्वर ने ऋषियों को वेद का ज्ञान दिया था।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नितिन चतुर्वेदी ने हवन यज्ञ कर किया। सर्वप्रथम पंडित भूपेंद्र आर्य ने वेदों व सत्संग के महत्व के बारे में बताया। कहा कि सृष्टि के प्रारंभ में ऋषियों ने वेदों का ज्ञान दिया था। वेदों का पाठ करने से मनुष्य के जीवन का अंधकार नष्ट हो जाता है। कहा कि श्रावणी पर्व वेदों को सुनने व सुनाने का ऋषियों की प्राचीन परंपरा है। कहा कि सृष्टि के प्रारंभ से ही ईश्वर ने ऋषियों को वेदों का ज्ञान दिया था। कहा कि कई लोग अपने मतों का प्रचार कर रहे है, कोई कह रहा है कि ईसाई बनो, कोई कहता है कि मुसलमान बनो, कोई जैन, बौद्ध, सिक्ख, हिंदू बनने का बात कर रहा है। लेकिन, वेद मनुष्य बनने का ज्ञान देता है। वेद का ज्ञान सारे संसार के लोगों के लिए एक समान है। इस मौके पर राजेंद्र ग्रोवर, अवतार सिंह, आनंद प्रकाश आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *