सीटू ने दिया किसानों के भारत बंद को समर्थन

Spread the love

नई टिहरी। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी भारत बंद के आह्वान पर नई टिहरी के सुमन पार्क में अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कौंसिल ने सीटू के सहयोग से धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन की मुख्य मांगों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की। सुमन पार्क में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले 10 महीनों से देश की षि, देश के किसान व देश की खाद्य सुरक्षा को बचाने की लड़ाई निरंतर शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रहा है। लेकिन अडानी-अम्बानी जैसे कर्पोरेट घरानों की पक्षधर मोदी सरकार, धृतराष्ट्र की तरफ आंख मूंदकर देश के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। श्रमिकों की सुरक्षा के लिए जो विभिन्न कानून श्रमिकों ने संघर्षों से हासिल किये थे। उनको चार संहिताओं में विलय कर कर्पोरेट का हित साधने का काम किया जा रहा है। पूरे देश में मजदूर-किसानों के ऊपर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। जिसके चलते मजदूर-किसान संघर्ष व विरोध करने को मजबूर हैं। मांग करते हुये कहा कि तीनों काले षि कानून वापस लो। लगाम मंहगाई पर रोक लगाओ। इसके अतिरिक्त मे बुढाकेदार में सीटू के अघ्यक्ष बिशाल सिंह राणा के नेतृत्व में व गजा में भी किसानों के पक्ष में प्रदर्शन किये गये। कार्यक्रम में किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, जगमोहन रांगड़, सफर सिंह नेगी। सोबन सिंह पंवार, जय प्रकाश पाण्डेय, सीटू के श्रीपाल चौहान, हरीश कुमार, अजयपाल सिंह, आशीष त्रिवेदी, राधा ष्ण, मनोज पंवार, धन सिंह, पुष्कर सिंह लाम्बा, सुनील पाण्डेय, पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *