तहसील दिवस में 6 समस्याएं दर्ज, दो निस्तारित

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में मंगलवार को तहसील दिवस में छह समस्याएं दर्ज की गई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तहसील दिवस का उ्देश्य है। गहड़खाल गांव के सुरेंद्र सिंह ने गांव के कालोगढ़ से बड़कोट तक पेयजल पाइप लाइन और चैंबर टूटने, बेड़ासारी निवासी अनिल लाल ने विजयनगर झूला पुल से भिनकुली तीली तक सड़क निर्माण करने, फलासी गांव की अंजना ने उनके पेयजल कनेक्शन पर पानी न आने की शिकायत की। फतेहपुर गांव के प्रदीप चंद्र ने फतेहपुर पेयजल योजना को पुराने स्रोत से ही नव निर्माण कराने की मांग रखी। सीडीओ ने बताया कि तहसील दिवस को अब मुख्यमंत्री जन समर्पण दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम आशीष चन्द्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *