स्मृति ईरानी का सवाल: तिरंगे के नीचे खड़े होने का गर्व कांग्रेसियों को क्यों नहीं होता, बताए गांधी परिवार

Spread the love

 

झांसी, एजेंसी। देश की नई संसद भवन में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल न होने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में खड़े होने पर हर भारतीय को गर्व होता है। इस गर्व की अनुभूति कांग्रेस पार्टी को क्यों नहीं होती इसका जवाब गांधी परिवार को देना चाहिए। वह झांसी में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी आईं थीं।
राहुल गांधी के 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 2019 में भी पूरे विपक्ष के प्रत्याशी थे। भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरा चुकी है। गठबंधन भाजपा का लोहा मान चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस की चार सीटों में जमानत तक जब्त हो गई थी।
केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन कांग्रेसी वकीलों ने कोर्ट में यह हलफनामा दे दिया कि भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं है, उनके मुख से राम मंदिर को लेकर विश्लेषण शोभा नहीं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *