105ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलभट्टा थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस डेढ़ माह से उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को एसपी क्राइम चंद्र शेखर घोढ़के और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट, महिला एसआई दीपा अधिकारी, कांस्टेबल दीपक बिष्ट, चारु पंत के साथ बुधवार रात उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव सतुईया के मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए शख्श ने अपना नाम जावेद खान पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी मोहम्मद शेखुपुरा ताज मस्जिद के पास थाना बहेड़ी जनपद बरेली उप्र बताया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से 105 ग्राम स्मैक, मोबाइल व 1250 रुपये बरामद हुए। जावेद पूर्व में भी स्मैक तस्करी के आरोप में थाना बहेड़ी जिला बरेली उप्र से वर्ष 2021 और थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल से जेल जा चुका है। उसका साथी ताहिर कुछ दिन पहले एसटीएफ बहेड़ी ने पकड़ा था। जावेद ने पूछताछ में बताया वह स्मैक सिरोली कलां निवासी रहीश को देने जा रहा था। स्मैक अतीक फतेहगंज पश्चिम बरेली से आकर बहेड़ी बस अड्डे पर उसे दे गया था। पुलिस को जावेद से पूछताछ में अहम जानकारी प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *