स्नेहा, आद्या व वीरांश ने बनाया सबसे स्वादिष्ट पकवान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बलभद्रपुर स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में बुधवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्नेहा, आद्या व वीरांश ने सबसे स्वादिष्ट पकवान बनानक प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में नर्सरी, एल के जी व यू के जी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न पकवान बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हें मुन्नों ने भेलपूरी,मोनाको सैंडविच, फ्रूट सलाद और ग्रीन सैंडविच आदि बनाकर सभी का मन जीत लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से स्नेहा सकलानी ने पहला, परनील रावत ने दूसरा और सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एल के जी से आद्या प्रथम, श्रेयन द्वितीय व देवांशी तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी से वीरांश पहले, दिव्यांशी दूसरे और जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनीता मेहरा ने नन्हें छात्रों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवद्र्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *