सक्षम ने दिव्यांगों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकलांगों के विकास के लिए समर्पित संगठन सक्षम की ओर से सिमलचौड़ स्थित व्यवसाय इनक्यूबेटर केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सक्षम की कोटद्वार इकाई की ओर से 25 दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए। सदस्यों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
मुख्य अतिथि बी एस एफ के डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह रावत ने संगठन के इस कार्य की प्रशंसा की। अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखेगी। कहा कि दिव्यांगो को जीवन की मुख्य धारा में लाने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। इस दौरान संस्था संरक्षक गिरिराज सिंह रावत, कपिल रतूड़ी, विपुल उनियाल और सुदीप बौंठियाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *