नन्दा देवी नेशनल पार्क में बढ़ रहे हैं हिम तेंदुए

Spread the love

चमोली। भारत चीन की सरहद पर स्थित सुमना वैली में वन विभाग की टीम को एक हिम तेंदुआ घूमता हुआ पहाड़ियों में नजर आया है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा सर्दियों में वन्य जीवों की हलचल कैद करने के लिए लगाये गए ट्रैप कैमारों में भी हिम तेंदुओं की काफी दुर्लभ तश्वीरें कैद हुई हैं। नन्दा देवी नेशनल पार्क क्षेत्र में दुर्लभ हिम तेंदुओं की बढ़ती संख्या से विभाग काफी उत्साहित है। जहां एक और विभाग के हिडन ट्रैप कैमरों में 12 हिम तेंदुओं की गतिविधियां व दुर्लभ फोटो कैद हुई हैं तो वहीं मंगलवार को भारत चीन की सीमा पर स्थित प्रतिबंधित घाटी सुमना से रैकी कर लौट रही वन विभाग की गश्ती टीम को पहाड़ी में घूम रहा एक वयस्क हिम तेंदुआ दिखा है। वन विभाग की टीम ने इस हिम तेंदुए को सुमना में बीआरओ र्केप से 50 मी़क की दूरी पर पहाड़ी में देखा व इसकी गतिविधियां काफी देर तक विभाग की टीम अपने कैमरे में कैद करती रही। बाद में तेंदुआ पहाड़ी में ओझल हो गया।
पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही संख्यारू नन्दा देवी नेशनल पार्क में पिछले कुछ वर्षों से लगातार हिम तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। वन विभाग के रेंज अधिकरी गौरव नेगी ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने सुमना, रिमखिम, गुरकुटी आदि क्षेत्रों में 6 ट्रैप कैमरे लगाये थे जिनमें से अभी तक 4 कैमरे निकाले गए हैं। जिनमें हिम तेंदुओं की 12 पिक्चर कैद हुई है। बताया कि सभी हिम तेंदुए वयस्क हैं । जबकि पूर्व वर्ष कुछ शावक भी नजर आये थे। कहा कि अभी 2 कैमरे हटाये जाने शेष हैं व विभाग को उम्मीद है कि कुछ और तश्वीरें उन्हें प्राप्त होगी। जिसके बाद प्राप्त सभी तश्वीरों के आधार पर हिम तेंदुओं की गतिविधि आदि पर अध्ययन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *