गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों ने किया योग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अंरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की ओर से लैंसडौन में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान सैनिकों ने अपने जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की ओर से आयोजित योग शिविर में सैनिकों ने योग के महत्व को जाना। योग शिविर में सैन्य छावनी लैंसडौन के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर विजय मोहन चौधरी ने सैनिकों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *