शिविर में 41 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण

Spread the love

रुद्रपुर। शांतिपुरी में शुक्रवार को आयोजित ऊर्जा निगम के समाधान शिविर में 41 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शुक्रवार को शांतिपुरी पंचायत भवन के प्रांगण में विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर की ओर से समाधान शिविर लगाया गया। अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने 41 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान ड. गणेश उपाध्याय व प्रधान चंद्रकला बिशन सिंह कोरंगा ने गांव में टूटे हुए और खेतों के बीच पड़े विद्युत पोल को हटाकर उचित स्थान पर लगाने की मांग की। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का भी बिल लिया जाएगा। शिविर में 21 उपभोक्ताओं से 80 हजार रुपये का बकाया बिल वसूला गया। वहीं जेई प्रदीप खाती ने बताया कि 10 नए मीटर लगे। एक नया कनेक्शन और आठ बिल रिवीजन, तीन लोड बढ़ाने के लिए और एक लोड कम करने के लिए शिकायतें आईं। यहां उमेश सिंह राणा, दिनेश ध्यानी, इब्राहिम अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *