डीआरएम ने किया टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

चम्पावत। पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ सभी प्लेटफर्म पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीआरएम बनबसा होते हुए टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने रेलवे की भूमि से हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इसके अलावा टिकट आरक्षण केंद्र, प्रतिक्षालय कक्ष, स्टोर वाणिज्य, सुरक्षा बल चौकी, सीसे पावर हाउस, ट्रेन संचालन कक्ष, ट्रेन पाशिंग कक्ष, रोलिंग परीक्षण हट ट्रेन पासिंग, साफ सफाई, शौंचालयों आदि जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यहां डीओम ड हरीश, डीसीएम आशीष त्रिपाठी, सीनियर डीएसटी प्रवेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक ष्ण दत्त कापड़ी, इंजी मुन्ना कुमार, स्टेशन मास्टर सूरज कुमार, अवधेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद भट्ट आदि रहे। इधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद हुसैन, मुकेश शाहू, राज सिंह, अंकित अग्रवाल, संजय पांडेय और मोहित गड़कोटी ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए शाम या रात में दिल्ली, देहरादून के लिए रेलगाड़ी चलाए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *