खेल

सौरव गांगुली अब लड़ेंगे कैब अध्यक्ष पद का चुनाव, बीसीसीआइ से हुई टुट्टी तो किया यह फैसला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोलकाता, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआइ से छुट्टी होने के बाद अब बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कैब का चुनाव इसी महीने की 31 तारीख को होने वाला है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है।
गौरतलब है कि 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद सौरव गांगुली ने कैब अध्यक्ष का पदभार संभाला था, हालांकि 2019 में बीसीसीआइ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह डालमिया के पुत्र अभिषेक डालमिया को अध्यक्ष बनाया गया था। सौरव अध्यक्ष बनने से पहले कैब में सचिव पद भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली सचिव पद पर हैं।
आपको बता दें कि सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे, लेकिन इस बार उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं बनाया गया। उनकी जगह इस पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने अपना नामांकन किया था। अब 18 अक्टूबर को नए बीसीसीआइ अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी और रोजर बिन्नी का अगला अध्यक्ष बनना पूरी तरह से तय है। हालांकि सौरव गांगुली को आइपीएल चेयरमैन बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और वो अब कैब के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआइ अध्यक्ष के पद से टुट्टी किए जाने पर अब उनकी पत्नी डोना गांगुली ने भी मुंह खोला है। उन्होंने कहा कि जो आदमी जितना बड़ा होता है, उसे लेकर उतना ही विवाद होता है। आम लोगों को लेकर कोई विवाद नहीं होता। हो सकता है कि लोगों को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हों। डोना ने आगे कहा-श्मेरा मानना है कि खराब समय हमेशा नहीं के लिए नहीं रहता। जिसका अभी बुरा वक्त चल रहा है, कल उसका अच्छा समय भी आएगा। सूरज उगता है, फिर रात होती है। जिंद्गी भी ऐसे ही बढ़ती है। अंधकार होगा तो सूर्योदय के साथ फिर से पुराने दिन भी लौट आएंगे।श्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!