तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने कोरोना को मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिया है।
देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वायरस की दूसरी लहर ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इस संक्रमण ने बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी चपेट में लिया है। सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन, अब अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी कोविड निगेटिव होने की जानकारी दी है।