रुद्रपुर। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वहीं पूर्व में समाजवादी पार्टी भी उत्तराखंड में लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने पर तैयारी कर चुकी थी बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जारी बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रसार में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी न उतर कर कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन यादव ने बताया कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार आदि चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से चुनावी रथ में विजय हासिल करेगा उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कटनी से जानता अच्टे से वाकिफ हो गई है आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।