चमोली। गैरसैंण के विधान सभा परिसर भराड़ी सैंण में आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल राष्ट्रीय झंडा फहरायेंगे। ग्रीष्म कालीन राजधानी बनने के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार विस अध्यक्ष यहां फहराएंगे इसलिए यहां लोगों में इस राट्रीय पर्व के लिए उत्साह भी बना हुआ है। इसके लिए विस परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।